{"_id":"5d60e49bb3443a2c8e24c45bf3918134","slug":"five-women-were-laid-in-trains-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में वसूली करती धरी गईं पांच महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में वसूली करती धरी गईं पांच महिलाएं
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों से वसूली कर रही पांच महिलाओं को आरपीएफ व जीआरपी ने सोमवार को हिरासत में लिया है। ट्रेन के यात्रियों ने अवैध वसूली की शिकायत जीआरपी कंट्रोल रूम में की थी।
यशवंतपुर-गोरखपुर (15015) एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने कुछ महिलाओं द्वारा ट्रेन में वसूली की शिकायत कंट्रोल रूम जीआरपी व आरपीएफ में की थी। इस पर बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेन से पंाच महिलाओं को हिरासत में लिया। यात्रियों ने जीआरपी व आरपीएफ को बताया कि यह महिलाएं बेटी की शादी व परिवार के भरण पोषण के लिए यात्रियों से रुपये मांगती हैं। नहीं देने पर उनसे जबरिया वसूली करती हैं।
पकड़ी महिलाओं ने अपना नाम दीपा, भवानी व सोना सभी निवासी आजाद नगर थाना आलमबाग जिला लखनऊ व गीता व सीमा सभी निवासी साधून शहर मटीली कोतवाली गंगा नगर राजस्थान बताया है। आरपीएफ ने पांचों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।