{"_id":"579502164f1c1ba07cc4c9c4","slug":"firing-in-way-dispute-8-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में चली गोली, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में चली गोली, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सरवा गांव में रविवार की सुबह रास्ता निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव व हवाई फायरिंग भी हुई।
इस मारपीट में आठ लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत करा मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने सभी घायलों में मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम सरवा निवासी पृथ्वीराज व दिलीप कुमार वर्मा के बीच रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस प्रकरण की शिकायत विजय कुमार ने शुक्रवार को एसडीएम फतेहपुर से की थी।
विज्ञापन
जिस पर एसडीएम ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इसी बीच पृथ्वीराज पक्ष के लोगों ने उक्त रास्ते पर जबरन दीवार का निर्माण करा दिया। रविवार की सुबह यह जानकारी विजय कुमार आदि को हुई तो उन्होंने निर्माण की गई दीवाल को ढहा दिया। य
ह देख दोनों पक्षों की तरफ से ईंट, गुम्मे व लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष के निधी वर्मा, सूर्जा देवी, पृथ्वीराज, सतीश कुमार व दूरसे पक्ष के विजय कुमार, दिलीप कुमार, मुकेश व विपिन घायल हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि मारपीट के दौरान अवैध असलहों से हवा में तीन राउंड फायरिंग भी की गई है लेकिन इससे कोई चोटिल नहीं हुआ है। हालांकि मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि रास्ते पर दीवार उठाने को लेकर विवाद हुआ है, फायरिंग की सूचना नही मिली है। एसओ ने कहा सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी सूरतगंज भेजा गया है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज होगी।