फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fire played havoc

भीषण आग से 25 घर राख, लाखों का नुकसान

Sat, 13 Apr 2019 10:47 PM IST
arun arun Amarujala
Amarujala Published by: arun arun Updated Sat, 13 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
Fire played havoc
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
क्षेत्र के सिसौंडा मजरे ठेकेदार पुरवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर करीब 25 घर जलकर राख हो गए। करीब 25 लाख रुपये का सामान भी नष्ट हो गया। जानकारी पर एसडीएम अमले के साथ गांव पहुंचे और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


आग से मनीष यादव के हाते में बंधी गाय जल गई। रक्षाराम पुत्र श्यामलाल की ट्रॉली व इंजन नष्ट हो गए। बाबूराम पुत्र श्यामलाल की आटा चक्की का कारखाना भी स्वाहा हो गया। इसके अलावा साहेबलाल, रमेश, नरेंद्र, गनेश, कमलेश, मिथलेश, बुधराम, मयाराम, दिनेश, पप्पू, ललितराम, राजितराम, मालिकराम, शिवराम समेत करीब 25 लोगों के घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


आग से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। बताते हैं कि आग रक्षाराम के घर से उठी। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर एसडीएम रामनगर सीपी पाठक, नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार और कोतवाल राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एसडीएम ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद और विधायक पहुंचे
 आग लगने की सूचना पर स्थानीय विधायक शरद कुमार अवस्थी, राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया भी मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने पीड़ितों से बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। 


नुकसान का आकलन कराया
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के वजीउद्दीनपुर गांव में शनिवार की दोपहर हवन के लिए घी गर्म करते समय अचानक लगी आग से एक घर जलकर राख हो गया था। पीड़ित श्रवण कुमार शुक्ला ने बताया कि लाखों का नुकसान हुआ है। तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा ने बताया कि लेखपाल को भेजकर नुकसान का आंकलन करा लिया गया है। अतिशीघ्र पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed