फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   farmer suicides disturbed from bank's notice

बैंक नोटिस से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Fri, 29 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 29 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
farmer suicides disturbed from bank's notice
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
वसूली का नोटिस से परेशान किसान ने गुरुवार की रात अपने ट्यूबवेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पुत्रों ने बैंक से नोटिस भेजने के कारण आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन


हैदरगढ़ तहसील के ग्राम सोनिकपुर निवासी अशोक कुमार सिंह (55) पुत्र रामकृपाल सिंह के पास मात्र चार बीघा जमीन है। किसान पर दो बैंकों से पौने चार लाख रुपये का कर्ज था। उसके पुत्र विजय कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले लोन वसूली का नोटिस मिला था। जिसके बाद से पिताजी मानसिक तनाव में थे।
विज्ञापन


परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि वे अभी लोन का भुगतान कर पाते। इसी बात को लेकर वो परेशान थे। गुरुवार रात खाना खाने के बाद ट्यूबवेल पर सोने के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर उन्होंने लुंगी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह  जब चचेरा भाई शैंलेद्र ट्यूबवेल पर गया तो देखा कि चाचा अशोक का शव फंदे से लटक रहा था। आननफानन उसने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। परिवारीजनों की  सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

दो बैंकों से पौने चार लाख रुपये का था कर्ज
मृतक किसान के पुत्र विजय कुमार ने बताया कि मकनपुर स्थित बैंक आफॅ इंडिया से 1.80 लाख रुपये का कर्ज था। वहीं हैदरगढ़ स्थित भूमि विकास बैंक के शाखा प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि किसान अशोक ने वर्ष 2007 में डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए 70 हजार रुपये का कर्ज लिया था।

जिसे उसने अदा नहीं किया जो बढ़कर 1.50 लाख रुपये हो गया है। वसूली के लिए राजस्व की ओर से करीब 15 दिन पूर्व नोटिस भेजकर 15 दिन का समय दिया गया था। नोटिस भेजने के बाद राजस्व कर्मी वसूलीे के लिए गए होंगे। 


कर्ज से परेशान होकर किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डीपी पाल, एसडीएम हैदरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed