फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fake fertilizer factory busted

नकली खाद कारखाने का भंडाफोड़

Sun, 26 Jul 2015 10:02 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर एक नकली खाद का कारखाना चल रहा था। रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर और जिला कृषि अधिकारी की टीम ने कारखाने में छापेमारी कर नकली खाद के कारखाने का भंडाफोड़ किया। टीम ने 3145 बोरी डीएपी और 140 बोरी यूरिया जब्त की है। इसके अलावा जिंक और कीटनाशक भी बरामद किए गए हैं। गोदाम को सीज कर गोदाम मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सूत्रों जानकारी मिली कि लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर खाद का गोदाम हैं यहां पर नकली खाद बनाई जा रही है। डीएम ने मामले की जांच के लिए एसडीएम सदर नीलम यादव और जिला कृषि अधिकारी राम कु मार यादव को मौके पर भेजा। खाद के गोदाम पर छापे पड़ने की सूचना आग की तरह फैल गई जिससे अन्य खाद के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने जांच के दौरान पाया कि काफी सस्ती बिकने वाली रामबाण डीएपी को मंहगे ब्रांड की नवरत्ना डीएपी की बोरियों में पैक किया जा रहा था।
विज्ञापन


 इसे करीब दौ सौ से अधिक बोरियों में पैक किया जा चुका था। मौके से बोरियों की सिलाई करने वाली मशीन भी बरामद हुई है। इसके अलावा करीब तीन साल पुरानी एनपीके को नई बोरियों में पैक करने की तैयारी गोदाम मालिक के द्वारा की जा रही थी। जांच पड़ताल के दौरान टीम ने मौके से करीब 345 बोरी डीएपी रामबाण, 28 सौ बोरी एनपीके और करीब 140 बोरी यूरिया बरामद की है। इसके अलावा भारी मात्रा में जिंक और कीटनाशक दवाएं भी बरामद की गई हैं। टीम ने जांच पड़ताल के बाद गोदाम को सीज कर आगे की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सात पहले भी निलंबित हुआ था लाइसेंस
वर्ष 2008 में भी खाद व्यापारी विकास अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। छापेमारी के दौरान इनके इसी गोदाम पर नकली खाद बनाकर पैक किए जाने का मामला अधिकारियों की टीम ने पकड़ा था।

 जिस पर इनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी और इनका लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अदालत के आदेश के बाद इनका लाइसेंस बहाल हो गया था जिसके जिसकी आड़ में नकली खाद बनाने का काम हो रहा था। गोदाम मालिक विकास अग्रवाल को पुलिस ने जेल भी भेजा था।


लखनऊ-फैजाबाद रोड़ स्थित एक खाद गोदाम पर नकली खाद बनाए जाने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर और जिला कृषि अधिकारी को जांच पड़ताल के लिए मौके पर भेजा गया है। जांच पड़ताल के दौरान कई प्रकार की गड़बड़िया मिली है जिस पर गोदाम को सीज करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
- योगश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed