फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electrical current from the young man's death

विद्युत करंट से युवक की मौत

Mon, 27 Jul 2015 10:54 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
घर में टुल्लू बना रहा एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन जब तक युवक को इलाज के लिए लेकर अस्पताल भागते तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मौके पर एसडीएम ने भी पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के महम्मदपुर मजरे शहरी गांव निवासी विजय वर्मा (26) पुत्र राम सागर सोमवार दोपहर अपने घर में लगे टुल्लू पंप में बिजली सही कर रहे थे। इस दौरान अचानक टूल्लू में उतरे करंट की चपेट में आकर विजय गंभीर रूप से झुलस गए। युवक के करंट लगने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लगने के साथ ही अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोग जब तक युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागते उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद उसके परिवारीजनों व गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर एसडीएम गरिमा स्वरूप पहुंचीं व पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि जांच कर नियमानुसार मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। कोतवाली प्रभारी संजय यादव भी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed