फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Elderly dead bodies hanged

बुजुर्ग की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव

Mon, 29 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 29 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Elderly dead bodies hanged
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के असोहना गांव में सोमवार की सुबह एक वृद्ध का शव फंदे पर लटकता मिला है। परिवारीजनों का आरोप है कि वृद्ध की हत्या की गई है।
विज्ञापन


हत्या को खुदकुशी साबित करने के लिए शव फंदे से लटका दिया गया है। मृतक के सिर और कान से खून निकल रहा था। जबकि शव के पास ही खून से सना डंडा भी पड़ा था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जंाच शुरू कर दी है।  

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम असोहना निवासी मंगल प्रसाद वर्मा (72) पुत्र शिवदत्त वर्मा का शव सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने उसी के हाते में पड़े मड़हे में रस्सी के फंदे से लटकता हुआ देखा। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध के सर से खून निकल रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता लग सकेगा। पुलिस इसे आत्महत्या होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि करीब 20 साल से उनके पिता मंगल प्रसाद गांव के बाहर बने उसी मड़हे में रह कर खेत का काम देखते थे। रविवार को भी वह घर में खाना खाने के बाद सोने के लिए हाते में चले गए थे।

पुत्र ने कहा कि पिता के शरीर पर चोटे के निशान और मड़हे में पड़े खून से प्रतीत होता है कि किसी ने उनकी हत्या करने के बाद आत्म हत्या दिखाने के लिए शव को रस्सी के फंदे में लटका दिया है। इस मामले में मृतक के पुत्र ने गांव के कुछ लोगोें पर शक भी जाहिर किया है लेकिन किसी के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की है।

जमीन से छू रहे थे वृद्ध के पैर
मृतक के पैर जमीन से लगे हुए थे और पास में दो डंडों पर खून के निशान भी मिले है। मृतक के पुत्र का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके पिता की हत्या कर शव को लटका देने की आशंका जताई है।

मृतक के दो पुत्र राकेश कुमार व अंगद कुमार हैं। जिसमें अंगद काफी दिनों से सीतापुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर काम करता है। वहीं, राकेश कुमार पत्नी व बच्चों के संग पिता के साथ ही रहता था। वृद्ध की हत्या को लेकर ग्रामीणों में कई प्रकार की चर्चाएं की जा रही हैं।    


इस संबंध में कोतवाली फतेहपुर के एसएसआई विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। एसएसआई ने कहा घटनास्थल पर जांच से लग रहा है कि वृद्ध ने आत्महत्या की है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed