{"_id":"584704c54f1c1bf959448e43","slug":"doctor-s-car-robbed-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सीएचसी प्रभारी की लूटी कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर सीएचसी प्रभारी की लूटी कार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सफदरगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार रात सुल्तानपुर जिले की एक महिला सीएचसी प्रभारी की कार सपा का झंडा लगी कार सवार बदमाशों ने लूट ली। पीड़ित डाक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
सुल्तानपुर जिले में भदैय्या सीएचसी प्रभारी के पद पर तैनात डॉ. सरिता रानी सोमवार को लखनऊ में अपने भाई शैलेश के घर रुकी थीं। देर रात करीब 11 बजे डॉ. सरिता अपने ड्राइवर गोविंद के साथ कार से फैजाबाद जाने के लिए निकली थी।
सफदरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर रसौली ओवरब्र्रिज के पास रात करीब 12 बजे सपा का झंडा लगी कार ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इस बीच डॉक्टर व उनका चालक कुछ समझ पाता तब तक कार सवार बदमाशों ने डाक्टर व उनके चालक को जबरन नीचे उतार दिया और फिर डॉक्टर की कार लेकर बदमाश लखनऊ की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद डॉक्टर ने 100 नंबर पर फोन कर इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसओ अशोक कुमार ने बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी राजू बाबू सिंह ने बताया कि मामले में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा तफ्तीश की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा होगा।