फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chewing wife's nose

कलह में चबा डाली पत्नी की नाक

Tue, 16 Feb 2016 11:28 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की नाक की चबा ली। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के गुलरिहा मजरे बरेठी गांव के रहने वाले सोनू व उनकी पत्नी कल्पना(25) के बीच परिवारिक बातों को लेकर मंगलवार की सुबह विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों आपस झगड़ने लगे। इस बीच पति सोनू ने कल्पना की नाक चबा डाली। इस घटना के बाद आसपास के लोगोें ने महिला को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया। वहीं आरोपी युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


महिला के पिता सीताराम निवासी रामनगर थाना के ग्राम करवंलखुर्द ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी से दामाद सोनू दहेज की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर दामाद पर यह हरकत करने का आरोप लगाया है। सीओ फतेहपुर दिनेश सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलेगी तो उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed