फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Car falls into ravine, killing one, seven injured

कार खड्ड में गिरी, एक की मौत, सात घायल

Sun, 30 Oct 2016 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 30 Oct 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ravine, killing one, seven injured
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की भोर हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर खड़्ड में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के शिकार सभी लोग अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के निवासी  हैं। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्लई गांव के पास हाईवे बाइपास पर रविववार की भोर फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में जा गिरी। बताते हैं कि चालक को नींद आने के चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


इस हादसे में कार सवार मनोज उर्फ गुड्डू (32) पुत्र सतई निवासी ग्राम बाला पैकोली थाना अहिरौली जनपद अंबेडकरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यहां के ही रहने वाले शिवम (25), मयाराम(32), घिराऊ (48), राहुल (15), अमरेश ा(32) पत्नी रामबदल, कार चालक बृजेश (36) व रूपेश (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मंडी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के रहने वाले थे। चौकी प्रभारी ने कहा कि सभी लोग फैजाबाद से लखनऊ जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed