{"_id":"abe66a19f4d45ca3011fb1938ae004d4","slug":"bus-stopped-in-broad-daylight-robbed-65-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस रुकवा दिनदहाड़े लूटे 65 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस रुकवा दिनदहाड़े लूटे 65 हजार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बजे बेखौफ बदमाशों ने रोडवेज की एक अनुबंधित बस के आगे बाइक लगा उसे रुकवा लिया। इसके बाद दो बदमाश गैस कंपनी के कर्मचारी को पिस्टल दिखा उससे करीब 65 हजार रुपये लूट कर भाग गये। वारदात के बाद मौके पर जाकर बदमाशों का पता लगाने की बजाय पुलिस घटना को ही संदिग्ध बताने में लगी रही वहीं पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। दिनदहाड़े हुई रोड होल्डअप की इस वारदात ने पुलिस सक्रियता की पोल भी खोल दी है।
रामनगर स्थित इंडेन गैस की सुनंदा गैस एजेंसी में डिलवरी मैन का काम करने वाला अमित निवासी ग्राम तासीपुर बुधवार की दोपहर टिकैतनगर क्षेत्र में गैस की सप्लाई करने के बाद कोटवाधाम से रामनगर जाने के लिए रोडवेज की अनुंबंधित बस में सवार हुआ था। कुछ दूरी पर मोहदीपुर गांव के समीप एक बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने बस के बाइक लगा दी। बस रुकते ही एक बदमाश ने ड्राइवर को कवर किया और दूसरे ने बस में सवार गैस एजेंसी के डिलेवरी मैन को नीचे उतार लिया। इसके बाद बदमाशों ने डिलेवरी मैन से करीब 65 हजार रुपये लूट लिए और मौके से भाग निकले। पीड़ित ने बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।