फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   burnt alive

विवाहिता पर केरोसिन डाल जिंदा जलाया

Sat, 28 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 28 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
burnt alive
- फोटो : demo pic
थाना असन्द्रा क्षेत्र दहेज में बाइक न पाने से दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को दिन केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर अवस्था में उसके परिवारीजन जिला अस्पताल ले गए जहां उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा ने थाना असन्द्रा में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम बक्सूपुर निवासी चन्द्रपाल रावत ने अपनी पुत्री भानूमती की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम जमौली ब्रहम्नान के बृजेश कुमार के साथ की थी। शादी के समय चन्द्रपाल ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व चन्द्रपाल ने छोटी लड़की गुड़िया की शादी की और दहेज में बाइक दी तो बृजेश ने भी पत्नी भानूमती से कहा कि मुझे भी तुम्हारे घर वाले मोटर साइकिल दें नहीं तो अच्छा नहीं होगा। एक सप्ताह पूर्व इसी बात को लेकर बृजेश पत्नी को मायके छोड़ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल सुबह जब भानूमती के भाई सन्दीप ने कहा कि परेशान न हो आपको भी मोटर साइकिल दे दूंगा। इसके बाद (27 मई) शुक्रवार की दोपहर को बृजेश अपनी पत्नी को मायके से विदा कराकर घर ले आया। शाम करीब 5 बजे विवाद हुआ और गुस्से में आकर बृजेश और उसके घर के अन्य सदस्यों ने मिट्टी का तेल डालकर भानूमती को जिंदा जला दिया।

घटना के बाद मौके से तीनों लोग फरार हो गए। गांव वालों ने इसकी सूचना मायके वालों को फोन पर दी। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे तो भानुमती की हालत बहुत गंभीर थी। उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।


शुक्रवार देर रात करीब एक बजे सिविल अस्पताल में भानूमती की मौत हो गई। असन्द्रा थाना प्रभारी मदन लाल का कहना है अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed