फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   'Burning alive female family protection'

‘जिंदा जलाई गई महिला के परिवार को मिले सुरक्षा’

Wed, 08 Jul 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 08 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी में एसओ और दरोगा द्वारा महिला को जिंदा जलाने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने सख्त रूप अपनाया है। बुधवार को आयोग की सदस्य आशा तिवारी ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को महिला के परिवार को सुरक्षा दिए जाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही डीएम बाराबंकी को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट आयोग को देने केभी निर्देश दिए गए हैं।

बुधवार को आयोग की सदस्य आशा तिवारी ने एसओ राय साहब यादव और दरोगा अखिलेश राय द्वारा महिला को जिंदा जलाए जाने के मामले पर संज्ञान लिया। अमर उजालाकी खबर का संज्ञान लेकर सुनवाई केबाद उन्होंने आदेश सुनाया। आदेश में कहा गया है कि प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी परिवार को सुरक्षा दें जोकि घटना के बाद से बुरी तरह डरा हुआ है। इसके अलावा परिवार की कानूनी सुरक्षा तय करने केलिए दोषियों पर तुरंत कार्रवाई कर आयोग को सूचित किया जाए। डीएम बाराबंकी को स्पष्ट आदेश दिया है कि वह पूरे मामले में अब तक हुए घटनाक्रम पर आयोग को अपनी रिपोर्ट भी दें। आयोग के सामने आए इस मामले में बाराबंकी के कोठी थाने में महिला के पति को अवैध तरीके से बिठाया हुआ था। महिला से दुष्कर्म में नाकाम रहने पर उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed