फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Brother and sister in law was introduced as the properties of youth killing

संपत्ति को लेकर भाई व भाभी ने कराई थी युवक की हत्या

Thu, 29 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 29 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister in law was introduced as the properties of youth killing
बाराबंकी पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
रामनगर थाना क्षेत्र के कटका गांव में हुए एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई व भाभी ने ढाई लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी। पुलिस ने मृतक के सगे भाई व भाभी समेत तीन लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट मेें पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है।
विज्ञापन



एसपी राजू बाबू सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र के कटका गांव में 20 दिसंबर को हुई मुकेश कुमार यादव पुत्र साधूराम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपी पकड़े हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में मृतक का सगा भाई रामदिनेश यादव, भाभी ललिता व भाभी का प्रेमी पुत्तन यादव निवासी ग्राम रामपुर थाना दरियाबाद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया लोहे का राड व दो मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि संपत्ति के विवाद में यह वारदात हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।  इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुधीर कुमार सिंह, श्रीकांत मिश्रा, रत्नेश कुमार सिंह, विकास सिंह, आशीष कुमार आदि पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है।

ढाई लाख में दी थी हत्या की सुपारी
सीओ रामनगर दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के सगे भाई रामदिनेश यादव ने पत्नी के प्रेमी पुत्तन यादव को भाई मुकेश की हत्या करने के लिए ढाई लाख रुपये में सुपारी दी थी। इसके लिए एक लाख रुपये दिया भी जा चुका था। पुलिस की मानें तो मृतक के भाई ने इस वारदात की साजिश रची और पत्नी व पुत्तन यादव के साथ जाकर खुद ही अपने भाई के सर पर लोहे के राड से हमला कर उसे मार डाला व इसके बाद इसे हादसे का रूप देने के लिए शव लेकर घर आ गया था।


पुलिस का कहना है कि इस वारदात में अभी कुछ और आरोपी शामिल हैं। जिनके बारे में पता लगाकर कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच 12 बीघे जमीन थी, इसी के चलते एक भाई ने दूसरे भाई की जान ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed