फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bank robbery attempt

बैंक मेें चोरी का प्रयास

Thu, 27 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 27 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bank robbery attempt
क्राइम कंट्रोल में विफल पुलिसवालों पर एक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर कस्बा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में पीछे की खिड़की तोड़कर बुधवार की देर रात चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि चोर बैंक के स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके। बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन किसी आरोपी का पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


थाना सफदरगंज क्षेत्र में सैदनपुर कस्बे में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा है। यहां पर बुधवार की देर रात बैंक में पीछे लगी खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने स्ट्रांग रूम का कमरा खोलने का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन


चोरों ने बैंक में लगे कंप्यूटर के तार काट दिए, जब कुछ नहीं मिल सका तो बैंक से खाली हाथ ही भाग निकले। बृहस्पतिवार की सुबह बैंक खुलने पर इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक चोर का चेहरा आया है लेकिन तस्वीर साफ न होने के चलते पुलिस को उसे पहचानने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 19 अक्टूबर को भी बैंक में दरवाजे का ताला तोड़ा गया था। एसओ अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। बैंक में कोई सामान व नकदी चोरी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed