फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Attacked with a knife to bank friend, robbed one lakh

बैंक मित्र पर चाकू से हमला कर एक लाख लूटे

Mon, 06 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 06 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Attacked with a knife to bank friend, robbed one lakh
कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मित्र पर धारदार हंथियार से हमले के बाद हुई लूट की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
टिकैतगंज के बैंक ऑफ इंडिया शाखा से नकदी निकाल घर जा रहे एक बैंक मित्र पर बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने चाकू से हमला कर एक लाख रुपये लूट लिए और मौके से भाग निकले। हमले में घायल बैंक मित्र को इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एसपी ने मौके का जायजा लिया व बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए हैं।       
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी विनय कुमार पुत्र अशोक कुमार बैंक मित्र का काम करते हैं। सोमवार को विनय कुमार कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा से एक लाख रुपये निकालने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी दरावं गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने विनय कुमार को रोक लिया और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश बैंक मित्र के पास रही एक लाख रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, पर्स व बाइक की चाभी लूटकर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज किया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने लिया मौके का जायजा      
लूट की वारदात के बाद एसपी वैभव कृष्ण ने मौके पर पहुंचकर वारदात का जायजा लिया। एसपी ने एसओ जनमेजय सचान को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाए।  पुलिस ने आस पास के ग्रामीणों से बात कर बदमाशों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया लेकिन सुराग नहीं लग सका है।       
 
बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश रही पुलिस      
टिकैतगंज स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने बैंक से ही रेकी की थी जिसके चलते कैमरे का सहारा लिया जा हा है। हालांकि अभी तक की जांच में पुलिस के हत्थे कोई अहम जानकारी नहीं लग सकी है।       

    
थम नहीं रही लूट व चोरी की वारदातें      
जिले में सक्रिय बाइक सवार बदमाश आए दिन लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। अभी बीते सप्ताह जैदपुर इलाके में एक किसान से 49 हजार की लूट के साथ ही शहर में आधा दर्जन महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग हो चुकी है। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक चोरी के मामले भी सामने आए है लेकिन पुलिस किसी का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed