{"_id":"5a0746344f1c1b76678baac2","slug":"91510426164-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता के बाद विपणन अधिकारियों ने वापस ली हड़ताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वार्ता के बाद विपणन अधिकारियों ने वापस ली हड़ताल
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ता के बाद विपणन अधिकारियों ने वापस ली हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शासन स्तर पर हुई वार्ता में सभी पांचों मांगे मान लिए जाने के बाद क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। इनके हड़ताल पर जाने की वजह से जिले के 14 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद पूरी तरह से ठप हो गई थी। हड़ताल समाप्त होने पर अब सोमवार से फिर से इन केंद्रों पर धान की खरीद शुरू की जाएगी।
यूपी फूड एडं सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/आफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कन्नौज में तैनात एक साथी के खिलाफ पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 9 नवंबर से हड़ताल शुरू कर दी गई थी। जिसमें पांच मांगे शासन के सामने प्रदेश पदाधिकारियों ने रखी थी। क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से जिले के सभी 14 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद पूरी तरह से ठप हो गई थी। इन केंद्रों पर दो दिनों के अंदर एक भी दाना धान नहीं खरीदा गया। जिससे किसानों के सामने दिक्कतें आने लगी थी। शनिवार को शासन स्तर पर हुई वार्ता में सभी पांचों मांगें मान ली गई हैं। प्रांतीय नेतृत्व ने इस बात की जानकारी दी है प्रांतीय पदाधिकारियों ने शुरू की गई हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है इसकी जानकारी जिले में तैनात सभी साथियों को दे दी गई है। इसके अलावा सभी से सोमवार को क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू करने की अपील की गई है।