फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सड़क व ट्रेन हादसों में तीन युवकों की मौत, तीन घायल

सड़क व ट्रेन हादसों में तीन युवकों की मौत, तीन घायल

Tue, 16 Apr 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क व ट्रेन हादसों में तीन युवकों की मौत, तीन घायल
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क व ट्रेन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पहला हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर हुआ। यहां पर सोमवार की देर रात दो कारों की टक्कर हो गई। इसमें एक कार पर सवार नंदलाल सिंह (30) निवासी ग्राम रामगढ़ जिला चंदौली की मौत हो गई। इनके साथी यादवेंद्र यादव निवासी प्रयागराज, अश्वनी प्रताप निवासी इटावा व राजू निवासी लखनऊ घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


वहीं हाईवे पर ही हुए एक अन्य हादसे में अनिल कुमार (35) निवासी थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों ने इस बारे में सूचना भेजी है। वहीं रानीबाजार के पास मंगलवार की दोपहर एक 25 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। पुलिस ने पहुंचकर जांच की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहांगीराबाद (बाराबंकी) में खेत को जा रही एक महिला को डाले ने रौंद डाला जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। आनन-फानन में परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रोशननगर गांव निवासी रूपाना देवी (40) पत्नी रामसिंह यादव मंगलवार की शाम को खेत के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed