फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   डम्प बालू सीज, दुकानदार पर होगा मुकदमा

डम्प बालू सीज, दुकानदार पर होगा मुकदमा

Mon, 20 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
डम्प बालू सीज, दुकानदार पर होगा मुकदमा
डंप बालू सीज, दुकानदार पर होगा केस
विज्ञापन

- शासन से आए फोन के बाद एसडीएम ने पकड़ा था बालू
- खनन अधिकारी बोले, सोमवार को दर्ज कराया जाएगा मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। एसडीएम की छापेमारी में अवैध खनन कर किया गया डंप बालू रविवार को सीज कर दिया गया। जिसकी रिपोर्ट भी एसडीएम ने खनन अधिकारी को भेज दी है। बालू डंप करने वाले दुकानदार पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

शनिवार को शासन से आए एक फोन के बाद हरकत में आए रामसनेहीघाट के एसडीएम व तहसीलदार बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की तो 70-80 ट्रॉली बालू डंप मिली। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के गुलामपुरवा में डंप की गई बालू पास में दुकान चलाने वाले ब्रजेश वर्मा की बताई गई। जिस पर एसडीएम ने दूरभाष पर ब्रजेश से बात की तो उसने डपिंग का लाइसेंस होने की बात बताई। जिस पर उसे दूसरे दिन डपिंग के लाइसेंस के साथ तहसील बुलाया गया तो बालू सुखीपुर चौकी पुलिस के निगरानी में कर दिया गया। इसका समाचार अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ रविवार के अंक में प्रकाशित किया। जिसमें जिले में डपिंग का एक मात्र लाइसेंस सिरौलीगौसपुर तहसील में होने का खुलासा किया। जिसकी जानकारी रविवार को तहसील प्रशासन को होते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार पंकज दीक्षित ने बालू के डंप को सीज करा दिया। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि डंप को सीज कर रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी गई है। वहीं खनन अधिकारी लालता प्रसाद ने बताया कि बालू के डंप को सीज करने की जानकारी हुई है। रिपोर्ट मिलते ही सोमवार को दुकानदार ब्रजेश वर्मा पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed