फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   7 Feet long python found

खेत में निकला सात फुट लंबा अजगर, हड़कंप

Sun, 14 Oct 2018 11:16 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Sun, 14 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
7 Feet long python found
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

एक गांव के बाहर गन्ने के खेत में करीब सात फुट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के घंटो बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि यह अजगर करीब एक क्विंटल से भी अधिक वजन का था।  

विज्ञापन



हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कपुरवा मजरे रीठी सिंकदरपुर गांव में गन्ना के खेत में रविवार दोपहर अजगरदेखे जाने से काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई। सूचना पर काफी देरी से पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ कर जंगल मे छोड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि रविमणि चतुर्वेदी के घर के निकट गन्ने के खेत मे 7 फुट लंबा अजगर देखा गया। इस दौरान निकट के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने गांव में जानकारी दी।
विज्ञापन


काफी देर तक मौके पर वनकर्मियों के नही पहुंचने पर लोगों ने अजगर की फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल की जिसके बाद जागे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच सकी। वनअनुभाग अधिकारी आरपी सिंह के निर्देश पर वनकर्मियों की चार सदस्यों की टीम ने मौके पर अजगर को हानि पहुंचाये बिना बोरे में भर लिया। आरपी सिंह ने बताया अजगर को गोमती नदी के किनारे रॉनी के जंगल मे छोड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed