फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एलएलबी छात्रा की हत्याकर फंदे से लटका दिया शव, पति पर केस

एलएलबी छात्रा की हत्याकर फंदे से लटका दिया शव, पति पर केस

Tue, 05 Feb 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
एलएलबी छात्रा की हत्याकर फंदे से लटका दिया शव, पति पर केस
देवा(बाराबंकी)। एलएलबी की छात्रा की हत्याकर शव खेत में एक पेड़ से लटका दिया गया। मृतका की मां ने बेटी की हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगाया। इस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्रा की मौत के बाद उसकी साथी छात्राओं व वकीलों की भीड़ मर्चरी में लगी रही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देवा कोतवाली क्षेत्र के मंडोरा गांव निवासी नीतू रावत (26) ने तीन वर्ष पूर्व पड़ोसी गांव दासखंड के राम अनुज रावत पुत्र जंग बहादुर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। राम अनुज पहले से ही शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी थे। नीतू एलएलबी फाइनल इयर की छात्रा थी और वह अपने पति रामअनुज के साथ रोजाना कोर्ट जाती थी। बताते हैं कि रविवार रात को ग्राम दासखंड में धनुष यज्ञ का आयोजन था। इस कार्यक्रम में नीतू भी गई थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि उसके बाद फिर नीतू घर से कहीं चली गई थी और सोमवार सुबह उसका शव पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला। ग्राम प्रधान सुभाष यादव की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला की एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। उधर मृतका की मां बिटाना देवी ने रामानुज पर अपनी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने राम अनुज उर्फ पप्पू रावत के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। देवा कोतवाली के कार्यवाहक इंस्पेक्टर धनेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed