{"_id":"5bb3ba7d867a557f015d3162","slug":"61538505341-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने फूंक दी गरीब की झोपड़ी, की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने फूंक दी गरीब की झोपड़ी, की लूटपाट
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने फूंक दी गरीब
की झोपड़ी, की लूटपाट
क्रासर
- शहर कोतवाली क्षेत्र के शुक्लई गांव का मामला, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के शुक्लई गांव निवासी एक गरीब परिवार की झोपड़ी में सोमवार की रात दबंगों ने आग लगा दी। इससे झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया व दबंगों ने सामान व जेवर भी लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शुक्लई गांव निवासी मुकरीमा पत्नी नसीम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के किनारे झोपड़ी रखकर वह अपने परिवार के साथ गुजर-बसर करती है। इनका आरोप है कि सोमवार रात गांव के आरिफ, बाकर, आमिर व जुबेर व उनके घर की महिलाओं ने पहले तो परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया इसके बाद सभी ने झोपड़ी में आग लगा दिया। आग लगने से झोपड़ी में रखा अनाज, बच्चों की ड्रेस, किताबें जलकर राख हो गई। यही नहीं आरोपी बक्शे में रखा सोने, चांदी का जेवरात, गैस सिलेंडर आदि सामान भी लेकर चले गए। सोमवार की रात में ही इस बारे में पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मंगलवार को भाकियू नेता राधेलाल यादव के साथ कोतवाली पहुंचे पीड़ित परिवार ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। काफी टाल मटोल के बाद पुलिस ने मामले में लूट व मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।