फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे वाहिद हत्याकांड के मुख्य आरोपी

पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे वाहिद हत्याकांड के मुख्य आरोपी

Wed, 01 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे वाहिद हत्याकांड के मुख्य आरोपी
पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे
विज्ञापन

वाहिद हत्याकांड के मुख्य आरोपी
- शहर से अपहरण कर रामनगर इलाके में हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्रूूरो
बाराबंकी। शहर के बड़ेल निवासी वाहिद की हत्या का खुलासा करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। अधिकारियों का दावा है कि वाहिद हत्याकांड में पुलिस मुख्य आरोपियों तक पहुंच चुकी है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।

बताते चले कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल गांव निवासी वाहिद खान को गोली मारकर र्स्कापियो सवार बदमाश बीते 24 जुलाई की रात करीब सात बजे रामनगर थाना क्षेत्र में मलिहामऊ गांव के समीप बहराइच हाईवे किनारे छोड़कर भाग निकले थे। इस वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जांच करने के साथ अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया है। मृतक के बेटे द्वारा अपने सगे चाचा व उसके ससुरालीजनों पर पिता की हत्या करने का शक जाहिर किया जा रहा है। जबकि पुलिस इसे जमीन विवाद से भी जुड़ा होने की बात कह रही है। इस वारदात के बाद पुलिस करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर चुकी है। मृतक के मोबाइल फोन काल डिटेल से हत्यारोपी चिन्हित भी किए जा चुके है लेकिन अभी उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है। एसपी वीपी श्रीवास्तव का कहना है पुलिस टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed