{"_id":"5c74392bbdec22737b7b9319","slug":"41551120683-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर पीएसी कर्मी के खाते से उड़ाए 95 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर पीएसी कर्मी के खाते से उड़ाए 95 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर में सक्रिय जालसाजों ने एक पीएसी कर्मी को अपना शिकार बना डाला। पीएसी कर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज उसके खाते से 95 हजार रुपये की नकदी निकाल ले गए। पीड़ित को जब इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की।
दसवीं वाहिनी पीएसी में मोची के पद पर तैनात विजय कुमार ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व जब वह एक बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गए थे तभी मिले एक युवक ने जालसाजी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान जब बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकल गए तो मोबाइल फोन पर आए मैसेज से उन्हें इस बारे में पता लग सका।
इसके बाद पुलिस को बताया गया है। शहर में सक्रिय जालसाज आए दिन इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी का कहना है कि जिस एटीएम से पैसे निकले है वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।