फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अनियंत्रित होकर खाई में पलटी वैन, दस घायल

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी वैन, दस घायल

Fri, 27 Jul 2018 09:32 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर खाई में पलटी वैन, दस घायल
अनियंत्रित होकर खाई में
विज्ञापन

पलटी वैन, 10 घायल

अमर उाला ब्यूरो
सुढ़ियामऊ(बाराबंकी)। सुढ़ियामऊ से सूरतगंज की ओर आ रही एक वैन अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे खाई में पलट गई जिसमें सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूरतगंज के कुछ लोग मंगलवार को सुढ़ियामऊ कस्बे में जमात को वैन से गए हुए थे। यहां से वह शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे वापस घर लौ रहे थे तभी रामनगर थाना क्षेत्र के सुढ़ियामऊ-सूरतगंज मार्ग पर महमूदपुर गांव के निकट वैन चालक संतुलन खो बैठा और वैन खाईं में पलट गई। इसमें सवार आसिफ, कमाल, आनंद, सलमान, मुजीद, मुस्तकीम, असलम, इस्लामुद्दीन, अब्दुल, शान मोहम्मद घायल हुए। ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की सहयता से सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने आसिफ व कमाल की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

-------------
मामूली विवाद में मारपीट, दो जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
सुढ़ियामऊ(बाराबंकी)। मेले में बैठने को लेकर पुलिस की मौजूदगी में देर रात्रि दो पक्षों ने लाठी-डंडे से दो युवक पर हमला बोल दिया जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के सुढ़ियामऊ कस्बे में चल रहे मेले में गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान बैठने को लेकर एक अज्ञात नाबालिक युवक को मेले कमेटी के एक युवक ने डंडे से हमला बोल दिया जिससे मेले में भगदङ़ मच गई। कुछ देर बाद ही सुढ़ियामऊ निवासी कलीम के यहां आया उसका भांजा देवां थाना क्षेत्र के गंगवारा निवासी सलीम पुत्र उसमान की पिटाई कस्बा सुढ़ियामऊ के लोगों ने लाठी-डंडे से कर दी जिससे उसे गंभीर चोटे आई है। रिश्तेदारों ने उसे निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। वहीं हजारों की भीड़ में तैनात चंद पुलिसकर्मी डयूटी से नदारद नजर आए। इस संबंध में एसएचओ रामनगर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed