फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा लखीमपुर का शामिल लुटेरा

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा लखीमपुर का शामिल लुटेरा

Sat, 29 Jul 2017 11:50 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा लखीमपुर का शामिल लुटेरा
क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा लुटेरा
विज्ञापन

बाराबंकी। क्राइम ब्रांच की टीम ने लखीमपुर जिले के एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ सीतापुर, बाराबंकी व लखीमपुर जिले में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके गिरोह के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने रामनगर थाना क्षेत्र के रेल क्रॉसिंग चौकाघाट के पास से शुक्रवार की रात विजय शंकर मौर्य उर्फ सुनील निवासी ग्राम मंदूरा थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया है। कप्तान ने बताया कि आरोपी ने मार्च में रामनगर इलाके में लूट की दो वारदातें की थीं। इसके अलावा उसने सीतापुर, लखीमपुर खीरी में भी लूट व चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पकड़े गए बदमाश के एक साथी रंजीत मौर्य निवासी ग्राम जगसड़ थाना खीरी लखीमपुर व गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed