{"_id":"5a3c026b4f1c1bd0408be5b4","slug":"31513882219-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर बदमाशों ने झोंका फायर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर बदमाशों ने झोंका फायर, गंभीर
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के टिकुरी गांव की घटना
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। साइकिल लेकर पैदल घर जा रहे एक युवक पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के परसा निवासी अरविंद (35) बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे साइकिल से घर आ रहा था। तभी मरकामऊ के पास साइकिल पंचर हो गयी। वहां से वह पैदल बदोसरांय की तरफ आ रहा था कि टिकुरी के पास उस पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया।
गोली चलने की घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बदोसरांय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी सिरौली गौसपुर ले जाकर भर्ती कराया जहां उसे हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर सीओ रामनगर उमाशंकर व कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पान्डेय अस्पताल पहुंचे। बताया कि हमलावरों के बारे में पता किया जा रहा है। कोतवाल का कहना है कि घटना के पीछे का कारण व इसमें शामिल लोगों के बारे में पता कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।