फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सचिव की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल

सचिव की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल

Tue, 21 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सचिव की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल
सचिव की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन

- विकास भवन के बाहर कर्मचारियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
- कोटा चयन की खुली बैठक में हुई थी ग्राम पंचायत अधिकारी की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छुलहाबन्नी में कोटा चयन को लेकर हुई खुली बैठक में ग्राम पंचायत सचिव की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित सचिव के समर्थन में कई संगठन मैदान में आ गए हैं। सोमवार को भी ग्राम विकास अधिकारी संघ ने मांगों को लेकर विकास भवन के बाहर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बताते चलें कि तीन दिन पूर्व जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत छुलहाबन्नी में कोटा चयन को लेकर खुली बैठक हो रही थी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने गिनती के दौरान दूसरे पक्ष के लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार की लात-घुसों से पिटाई कर दी थी। इस मामले में पीड़ित सचिव की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। मुुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस ने नामजद प्रधान व पूर्व प्रधान समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन इस कार्रवाई के बाद भी नाराज सचिवों ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही कई अन्य मांगों को लेकर आक्रोशित हैं। इसी को लेकर सोमवार को भी विकास भवन के बाहर दर्जनों की संख्या में सचिवों ने एकत्रित होकर धरना देकर प्रदर्शन किया। और जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


दो अन्य संगठनों ने भी दिया समर्थन
समर्थन में आए सहायक विकास अधिकारियों ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि जब तक इस मामले में कठोर कार्रवाई नहीं होती है और मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। सहायक विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष आद्या प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह हम सबकी लड़ाई है। कार्रवाई न होने तक स्वच्छ भारत मिशन सहित सभी विभागीय कार्यों का बहिष्कार रहेगा। इसी प्रकार बीडीओ संवर्ग ने भी अपना समर्थन सौंपते हुए बीडीओ ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed