फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   3 people killed in road accident

सड़क हादसों में तीन की गई जान

Sat, 30 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 30 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिले में बीती देर रात हुए अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। देवा क्षेत्र में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। हैदरगढ़ कोतवाली के बछरावां मार्ग पर बैठी गाय से टकरा कर गिरे बाइक पर सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई है। वहीं लखनऊ मार्ग पर घायल एक युवक की देर रात अस्पताल में मौत होई।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के टेराकला निवासी मैकू की पत्नी चंद्रावती (60) शनिवार शाम खेत से घर वापस लौट रही थी कि नहर पुलिया के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन


तेज टक्कर के कारण चंद्रावती की  मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल एसपी सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक चला रहे नीरज को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात को रायबरेली के थाना शिवगढ़ के बैंती गांव निवासी बृजेश मौर्या (20) पुत्र सत्यदेव मौर्या कोतवाली के भड़खोरिया गांव के ममेरे भाई उदयराज के साथ बाइक से देर रात घर लौट रहा था। मनीपुर गांव के निकट बछरांवा मार्ग पर बैठी गाय को अंधेरे में देख नहीं पाने पर तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई।

जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने बृजेश को मृत घोषित कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उदयराज को घटना में मामूली चोट लगने पर इलाज के बाद घर भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाय बीमारी की हालत में मार्ग पर बैठी थी, टक्कर लगने पर गाय की मौके पर मौत हो गई है। कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा कि देर रात को दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मौके की जांच कर रही है। वहीं सतरिख थाना क्षेत्र के नरायनपुरवा गांव निवासी रंजीत (28) पुत्र सहजराम डीसीएम चालक था।


रंजीत शुक्रवार देर रात लखनऊ-कानपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसके बाद उनके परिवारीजन इलाज के लिए रंजीत को लखनऊ से लेकर बाराबंकी जिला अस्पताल लाए थे जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed