फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कोतवाली में कांग्रेसी नेता ने दरोगा को धमकाया, वीडियो वायरल

कोतवाली में कांग्रेसी नेता ने दरोगा को धमकाया, वीडियो वायरल

Fri, 08 Feb 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में कांग्रेसी नेता ने दरोगा को धमकाया, वीडियो वायरल
सिरौलीगौसपुर(बाराबंकी)। जिले में भी पुलिस कर्मियों से अभद्रता व धमकाने का एक मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली ऑफिस के सामने परिसर में ही उप निरीक्षक को कांग्रेसी नेता द्वारा धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



कोतवाली बदोसराय के उपनिरीक्षक जय कृष्ण को चार दिन पूर्व कोतवाली के ही अंदर ग्राम हजरतपुर के निवासी कांग्रेसी नेता जुल्फी मियां द्वारा धमकाने व दुर्व्यवहार करने का वीडियो वायरल हुआ है। यह उपनिरीक्षक ग्राम हजरतपुर में एक जमीनी विवाद में गए हुए थे जिसमें निर्माण कार्य चल रहा था जिसको उन्होंने रुकवा दिया था। इससे नाराज जुल्फी मियां कोतवाली पहुंचे और उपनिरीक्षक से कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दोनों के बीच नोकझोंक हुई और जुल्फी मियां उपनिरीक्षक के चेहरे को अपने हाथ से पकड़े हुए हैं वहां पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी समझाने बुझाने में लगे हैं। यही नहीं वीडियो में कांग्रेसी नेता निपटने की बात कर रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि जो भी पुलिस कर्मियों के साथ सही से बर्ताव नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed