फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   वृद्व शिक्षक की पिटाई कर 1

वृद्व शिक्षक की पिटाई कर 1

Mon, 04 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
वृद्व शिक्षक की पिटाई कर 1
वृद्ध शिक्षक की पिटाई कर 18 हजार की लूट
विज्ञापन

- हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । बैंक खातेे से पेंशन लेकर पुत्र के साथ बाइक से जा रहे वृद्ध शिक्षक से मारपीट कर बदमाश 18 हजार से अधिक नकदी लूट ले गए। शिकायत पर पुलिस ने कस्बा निवासी दो नामजद सहित दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घटना के पीछे दोनों पक्ष में आपसी विवाद की बात कही है।

सोमवार को हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दांदूपुर गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक रामलखन पांडेय अपने पुत्र दुर्गेश पांडेय के साथ बाइक पर भारतीय स्टेट बैंक से घर लौट रहे थे। दुर्गेश ने बताया कस्बे में लखनऊ मार्ग पर पहुंचे चार-पांच लोग उनको मारने पीटने लगे तथा इनके पिता के पास रखे पेंशन के 18 हजार 300 रुपये लेकर फरार हो गए। बताया रुपया लूटने वालो में दो लोगों को पहचान लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर कस्बा के मोहल्ला लिल्हौरा के प्रदीप व शीतला तथा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल पीके तिवारी ने बताया पीड़ित की शिकायत पर नामजद सहित दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल ने कहा आरोपी कस्बे में ठेला लगा कर फल बेचने का कार्य करता है। दो दिन पहले दोनों पक्ष में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है। सभी तथ्यों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed