{"_id":"5c1a8ec1bdec22571a17bf8f","slug":"201545244353-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ को बचाते समय आनियत्रित होकर पलटी ट्रॉली मासूम समेत दो की मौत, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड़ को बचाते समय आनियत्रित होकर पलटी ट्रॉली मासूम समेत दो की मौत, 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मासूम
समेत दो की मौत, 12 घायल
क्रासर
- सांड़ को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
- कोटवाधाम से मुंडन कराकर लौट रहे थे सभी
फोटो-35,36,37, 44 से 50 पी तक
अमर उजाला ब्यूरो
रामनगर (बाराबंकी)। मुंडन संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर बुधवार को सांड़ को बचाने में बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रॉली में सवार मासूम समेत एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सभी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर रामनगर कोतवाल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां आठ लोगों की हालत नाजुक होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बरैय्या गांव निवासी प्रमोद कुमार अपनी पुत्री आशिकी का मुंडन कराने बुधवार को सुबह कोटवाधाम गए थे। देर शाम मुंडन कराकर सभी ट्रैक्टर ट्राली सवार 35 लोग वापस घर लौट रहे थे कि तभी महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर भगहर झील के पास कुतलुपुर मोड़ पर अचानक एक सांड़ आ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसे बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दी। इससे तेज रफ्तार ट्राली पलट गई और ट्रैक्टर खड़ा रह गया। ट्राली के नीचे दबकर बरैय्या गांव निवासी राजरानी (40) पत्नी परमेश्वर और फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिरदहन पुरवा निवासी शिवम (4) पुत्र लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमरीश (35), लक्ष्मी (30), अनीता (30), शिवकली (40), नीलम (35), बुद्घनाथ (60), रेखा (15), शांती (25), किरन (17), बैजनाथ (60), शिवदेवी (34) आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाते ही रामनगर कोतवाल अनुराग उपाध्याय सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरु कर दिया। कोतवाल ने घायलों की संख्या ज्यादा देख 108 एंबुलेंस सेवा प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह से पांच एंबुलेंस तत्काल मौके पर मांग की। प्रभारी ने रामनगर, बदोसरांय, सूरतगंज की छह एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया। उपजिलाधिकारी रामनगर अभय पांडेय, ने बताया कि बचाव कार्य कराया गया।
बाक्स-
बुआ के घर आया था शिवम
शिवम की मौत के बाद उसके परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसकी मां लक्ष्मी बार बार बेटे का शव देख बेेहोश हो रही थी। होश आने पर बस यही कह रही थी कि मेरा बेटा बुआ के घर आया था और कहां चला गया।