{"_id":"5bf99cf1bdec2241871fee48","slug":"201543085297-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बाराबंकी। गांव के बाहर खेत में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
हैदरगढ़ के निरंनदास पुरवा मजरे अंसारी गांव के खेत में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ पर चादर से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक को कस्बे के आसपास कई बार देखा गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।