फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   शिकायत का निस्तारण करने गए लेखपाल को बनाया बंधक

शिकायत का निस्तारण करने गए लेखपाल को बनाया बंधक

Wed, 03 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
शिकायत का निस्तारण करने गए लेखपाल को बनाया बंधक
लेखपाल को प्रधान ने बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

क्रासर
- शिकायतकर्ता से भिड़ा प्रधान, हाथापाई भी की
फोटो- 56 पी
अमर उजाला ब्यूरो
देवा (बाराबंकी)। आईजीआरएस की जांच करने मौके पर गए लेखपाल को प्रधान और उसके समर्थकों ने बंधक बना लिया। यहीं नहीं ग्राम प्रधान ने शिकायतकर्ता से मारपीट भी करते हुए निपट लेने की धमकी भी दे डाली। लेखपाल द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा काट रहा प्रधान शांत हुआ। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और शिकायतकर्ता सहित पांच लोगों का शांति भंग में चालान किया है।

मामला देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीकर का है। यहां के निवासी विशेष कुमार ने जिलाधिकारी को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी, कि ग्राम सभा की जमीन पर ग्राम प्रधान दिनेश यादव, विरेंद्र कुमार, सुरेंद्र आदि ने मकान बना लिया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल सुभाष पांडे मंगलवार को मामले की जांच करने करने गांव पहुंचे।ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों ने पहले इस पैमाइश का पुरजोर विरोध किया और फिर लेखपाल को बंधक बना लिया। प्रधान दिनेश यादव ने अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता विशेष कुमार को मारापीटा भी। घबराए लेखपाल ने पूरे मामले की सूचना देवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी पक्षों को थाने ले आई। जहां पर बाद में पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही पकड़ कर बंद कर दिया । शिकायतकर्ता विशेष कुमार उनके पक्ष के विनीत व सुजीत तथा ग्राम प्रधान दिनेश यादव व सुरेंद्र यादव सहित कुल 5 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के 5 लोगों के शांतिभंग में चालान किया गया है। लेखपाल के साथ किसी प्रकार की घटना नहीं हुई। एसडीएम सदर अजय कुमार द्विवेदी का कहना है किपुलिस को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed