फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बिजली के करंट की चपेट में आकर बेटे की मौत,पिता गंभीर

बिजली के करंट की चपेट में आकर बेटे की मौत,पिता गंभीर

Mon, 02 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली के करंट की चपेट में आकर बेटे की मौत,पिता गंभीर
करंट की चपेट में आकर
विज्ञापन

बेटे की मौत, पिता गंभीर

-घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर मजरे पलिया गांव में हादसा

फोटो-28

अमर उजाला ब्यूरो

कुर्सी(बाराबंकी)। बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को परिवारीजन इलाज के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे जहां से लखनऊ रेफर करने पर बेटे की रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया है। बेटे की मौत व पिता के झुलसने की घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।

घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर मजरे पलिया निवासी शिवकुमार (30) पुत्र भगौती सोमवार सुबह खेत से होकर वापस घर आया था। घर के बाहर परिवार के अन्य सदस्यों को देख वह भी वही ठिठक गया व वहां पहले से मौजूद लोगों से बातचीत मे व्यस्त हो गया बातचीत के दौरान बगल में लगे बिजली के खंभे पर हाथ रखने से वह करंट की चपेट मे आ गया। पुत्र को बिजली के पोल मे चिपका देख बचाने दौड़े पिता भगौती भी करंट की चपेट मे आने से झुलस गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने लकड़ी के सहारे दोनों को खंभे से अलग कर आनन -फानन कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर शिवकुमार की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते मे ही शिवकुमार की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवारीजनों मे कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना पर वह व तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे लेकिन परिवारीजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने व किसी अन्य कानूनी कारवाई करने से इन्कार कर दिया जिसके चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed