फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत

करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत

Sat, 16 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। घर में रखे पंखे में अचानक करंट उतर आने से एक मासूम उसकी चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने मासूम को पंखे से अलग कर उसे आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर लेकर चले गए। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लोकई पुरवा निवासी राधेश्याम का सात वर्षीय पुत्र सचिन शुक्रवार को घर में खेल रहा था। घर में ही पंखा रखा था अचानक बच्चे ने पंखे को छू लिया। पंखे में उतरे करंट की चपेट में मासूम आ गया। यह देख घरवालों ने तार खींच उसे पंखे से अलग किया। राधेश्याम ने बच्चे को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने बच्चे का इलाज शुरु किया कुछ देर बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे थे, जिस पर परिवारीजन भड़क गए। कहा अभी बच्चा जिंदा है उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। यह कहते हुए शव को लेकर भाग गए। चिकित्सक एसके सिंह ने बताया कि बच्चे को मृत घोषित करने के बाद पोस्टमार्टम न कराना पड़े इसलिए परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed