फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बेसुध मिली हैवानियत की शिकार बालिका, गैंगरेप की आशंका,

बेसुध मिली हैवानियत की शिकार बालिका, गैंगरेप की आशंका,

Fri, 06 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बेसुध मिली हैवानियत की शिकार बालिका, गैंगरेप की आशंका,
बेसुध मिली हैवानियत की शिकार
विज्ञापन

बालिका, गैंगरेप की आशंका

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। हैवानियत की शिकार एक बालिका महमूदाबाद मार्ग पर बीती रात बेसुध मिली। उसकी हालत देख उसके साथ गैंगेरेप किए जाने की अशंका जताई जा रही है। सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामला बड्डूपुर थाना क्षेत्र का है। बीती रात थाने के दारोगा मोहम्मद जैद रात्रिगश्त कर रहे थे। इस दौरान बड्डुपुर महमूदाबाद रोड पर एक 12 वर्षीय बालिका डफ्फरपुर के पास घायलावस्था मे मिली जिसे एंबुलेंस बुलाकर महमूदाबाद भिजवा दिया गया। जहां उसकी हालत देख गंभीर दशा में सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि महमूदाबाद कोतवाल की सूचना पर शुक्रवार की शाम बड्डुपुर थाने के दारोगा व महिला कांस्टेबल सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। इस बारे में कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान 12-13 वर्षीय बालिका सड़क हादसे में घायल मिली थी। शुक्रवार को सीएम की ड्यूटी में पूरा स्टाफ चला गया था। शाम को कोतवाल ने बताया कि बालिका की दशा गंभीर है और ऐसे में जिला अस्पताल भेजे जाने की सूचना दी है। इसके बाद दारोगा मो. जैद व एक महिला आरक्षी को भेजा गया है। दारोगा की तहरीर पर एक्सीडेट का मुकदमा दर्ज किया गया है। ऐसे में अब चिकित्सीय रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई तो दर्ज मुकदमें में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed