{"_id":"59dfb5814f1c1b65548b72cf","slug":"171507833217-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली एक्सप्रेस के एसी कोच में चोरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैशाली एक्सप्रेस के एसी कोच में चोरों का धावा
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्री बदमाशों के निशाने पर है। बुधवार रात दिल्ली से चलकर बिहार मुज्जफरपुर जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में चोरों ने जमकर तांडव मचाया। चोरों ने चार मुसाफिरों का हजारों का सामान पार कर दिया। दिल्ली से बिहार जा रही ट्रेन के एसी कोच में चोरी की रिपोर्ट जीआरपी थाने मेें दर्ज की गई है। हालांकि यह घटना दूसरी जगह पर होने के चलते विवेचना संबंधित थानों को भेजी जाएगी।
एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों अब्दुल रहमान निवासी नानपुर सीतामणि बिहार, राजू श्रीवास्तव निवासी विकास नगर गोरखपुर, सुरेश पांडेय निवासी देवरिया व अमित सिंह निवासी मुज्जफरपुर के बैग, झोला व ट्राली बैग में रखा हजारों कीमत का सामान चोरी हुआ है। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने पर ट्रेन के स्कोर्ट द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि यात्रियों का यह सामान इटावा व लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से चोरी हुआ है। जिस पर अपराध संख्या शून्य पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ धर्मेद्र सिंह राठौर का कहना है कि दो मामले इटावा व दो लखनऊ चारबाग जीआरपी क्षेत्र के है जिनकी विवेचना वहां ट्रांसफर की जाएगी। एसओ ने कहा यहां पर यात्रियों द्वारा शिकायत की गई जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।