{"_id":"5d0bd8748ebc3e667f4c559d","slug":"15610573817-barabanki-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से गई चार युवकों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से गई चार युवकों की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से गई चार युवकों की जान
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए ट्रेन हादसों में चार युवकों की जान चली गई। शहर कोतवाली इलाके में एक जहांगीराबाद क्षेत्र में एक व फतेहपुर में दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली फतहेपुर क्षेत्र के ग्राम रसूलपनाह के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने की सूचना पर पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त लखनऊ जिले के इंदिरानगर निवासी सिराज (35) पुत्र मेराज के रूप में हुई। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र मानसिक रूप से बीमार था। वहीं इसी थाना क्षेत्र के ग्राम आइम्बा के पास से गुजरी रेलवे लाइन के किनारे एक और युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक युवक की पहचान बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी गुड्डू (30) पुत्र कल्लू के रूप में हुई। मृतक के पिता कल्लू ने बताया कि उसका पुत्र एक पैर से दिव्यांग था वह अपनी पत्नी संजू देवी, पुत्र आकाश, आशीष व अर्पित के साथ अपनी ससुराल आइम्बा में रहता था।
मृतक किन परिस्थितयों में ट्रेन की चपेट में आ गया इसकी जांच पुलिस कर रही है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दो स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हुई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर कोवताली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक क शव पड़ा मिला। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त छिन्नू लाल (20) पुत्र संतराम निवासी तुलसी तिवारी का पुरवा जिला अयोध्या के रूप में हुई। जानकारी पर पहुंची आरपीएफ ने शव पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। वहीं जहांगीराबाद के पास बिहार प्रांत के पश्चिम चंपारन के निवासी अनिरूद्व(24) पुत्र रामकिशोर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक के भाई बीरबल ने बताया कि वह नौकरी करने पंजाब जा रहा था तभी यह हादसा हुआ है।