{"_id":"5d07e4518ebc3e30bb0b325a","slug":"15607982765-barabanki-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवती का शव
विज्ञापन
सहेली के घर में फंदे पर लटकी मिली युवती
बाराबंकी। एक युवती का शव उसके मायके में ही सहेली के घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने डिप्रेशन में सुसाइड करने की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के अमराईगांव भुंड निवासी रामकृपाल निषाद ने करीब एक वर्ष पहले अपनी बेटी रजनी देवी (21) का विवाह लखीमपुर जिले के संतोष निषाद से किया था। रजनी की माता सुशीला के अनुसार उनकी बेटी एक माह पहले ससुराल से अपने मायके आई थी। सोमवार सुबह करीब चार बजे वह खेत जाने के लिए घर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रजनी की सहेली गांव की कुसुमावती ने अपने छप्पर में देखा तो वहां रजनी का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटक रहा था। लोगों ने इसकी सूचना मृतका के परिवारीजनों को दी और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतका के परिवारीजनों ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या करने की बात कही है। अन्य कोई आरोप नहीं लगाए है।