फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   युवतियों व छात्राओं को छेड़ा तो होगी गुंडा व गैंगस्टर की कार्रवाई

युवतियों व छात्राओं को छेड़ा तो होगी गुंडा व गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 13 Jun 2019 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
युवतियों व छात्राओं को छेड़ा तो होगी गुंडा व गैंगस्टर की कार्रवाई
बाराबंकी। राह चलते महिलाओं, युवतियों व छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने ऐसे आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर के तहत कार्रवाई किए जाने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही सभी थानों पर एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को एक्टिव करने के साथ महिलाओं व युवतियों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा गोष्ठी का भी आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन



प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद सभी पुलिस के एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीमों ने स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों पर लगातार चेंकिग कर युवतियों, छात्राओं व महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। लेकिन इस बीच करीब एक साल से यह टीमें बिल्कुल निष्क्रिय हो चुकी हैं। इसको लेकर प्रदेश के सीएम व डीजीपी के आदेश पर एसपी अजय साहनी द्वारा जिले के समस्त थानों पर एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को एक्टिव किया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड की प्रत्येक टीम में छह पुलिस कर्मी शामिल होंगे और इनका प्रभारी एक एक महिला दरोगा को बनाया जाएगा। इसके तहत जो युवक गलत हरकतें करते पकड़े जाएंगे उन्हें पहली बार चेतावनी दी जाएगी लेकिन यदि वह दोबारा भी उसी हरकत में पकड़े गए तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने के साथ ही उनके खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई भी होगी। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया महिलाओं व छात्राओं की बेहतर सुरक्षा के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए जागरूकता बैठक भी होगी और इसके साथ ही स्कूलों में पॉवर एंजिल की संख्या बढ़ाकर उनकी मदद ली जाएगी। पॉवर एंजिल बनने के लिए युवतियां व छात्राएं एएसपी उत्तरी व एएसपी दक्षिणी कार्यालय में संपर्क कर फार्म भी ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed