{"_id":"5a15c2c14f1c1bb6678bd5b6","slug":"141511375553-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से फब्तियां कसने वाले शोहदों पर महिला पुलिस का शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से फब्तियां कसने वाले शोहदों पर महिला पुलिस का शिकंजा
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से घूम रहे तीन युवकों पर लगाया जुर्माना
बाराबंकी। स्कूल के समय छात्राओं को देखकर गलत कमेंट करने वाले युवकों पर महिला थाना प्रभारी ने शिकंजा कसना शुरू किया है। सीओ के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ स्कूलों का भ्रमण शुरू किया है। गलत हरकत करते मिले तीन युवकों पर महिला एसओ द्वारा जुर्माना भी लगाया गया है।
शहर में स्कूल व कॉलेज खुलने व बंद होने के समय बाहर अराजकतत्वों का जमावड़ा होने की शिकायत कुछ छात्राओं ने एसपी अनिल कुमार से की थी। जिस पर एसपी ने सीओ सिटी को मनचलों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। सीओ आरएन सिंह ने इसके लिए महिला थानाध्यक्ष शिखा सिंह को जिम्मेदारी दी है।
महिला एसओ ने बताया कि बुधवार को शहर के कुछ स्कूलों के पास गलत तरीके से बाइक चलाने के साथ ही छात्राओं को देखकर फब्तियां कसने वाले तीन बाइक सवार युवकों को पकड़कर जमकर फटकार लगाने के साथ एक-एक हजार जुुर्माना की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया शहर के सभी प्रमुख स्कूलों के पास बिना वर्दी के महिला पुलिस कर्मी सक्रिय रहेंगी। यदि कोई गलत हरकत करते मिला उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।