{"_id":"59c15bac4f1c1b8b688b57f3","slug":"141505844140-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव
असंद्रा (बाराबंकी)। बबुरीगांव के बाहर जंगल में पेड़ पर एक अधेड़ का शव फंदे पर लटकता मिला है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जब शव देखा तो इस बारे में पुलिस को बताया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू किया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है व उसकी हत्या करने के बाद शव लटकाने की आशंका जताई जा रही है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के नौव्वनपुरवा मजरे बबुरीगांव के बाहर जंगल में मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने एक शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता हुआ देखा। इस बीच लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास होगी। मौके पर मौजूद कई गांवों के लोगों से पुलिस ने मृतक की पहचान करवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। ग्रामीण अधेड़ की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण पता लग सकेगा।