{"_id":"5c855cfebdec22144002d597","slug":"131552243966-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर बैंक खाते से निकाले 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर बैंक खाते से निकाले 25 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बदलकर बैंक खाते से निकाले 25 हजार
बाराबंकी। एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने उसके बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के नरगिस मऊ के रहने वाले सुधीर कुमार ने बताया कि सात मार्च को उन्होंने अपने एटीएम से दस हजार रुपये निकाले थे। जिसके बाद दूसरे दिन माती के कारपोरेशन बैंक अलीपुर शाखा गए तो पता चला कि सात तारीख को ही उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं।
सुधीर के बैंक खाते में उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं था, इस वजह से उन्हें इस बारे में तुरंत पता नहीं चल सका। सुधीर की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।