{"_id":"5b4b81fb4f1c1be94b8b4db0","slug":"121531675131-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर घर में घुसे चोर, एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर घर में घुसे चोर, एक लाख की चोरी
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकब लगाकर एक लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
सिरौलीगौसपुर(बाराबंकी)। बेखौफ चोरों ने एक गांव के मकान में नकब लगाकर मेंथा आयल जेवरात और गृहस्थी के सामान सहित हजारों रूपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।
कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी नवमी लाल गौतम का पूरा परिवार शनिवार की रात रोजाना की तरह खाना खाकर सो गया। सुबह जगने पर देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा है। बक्से व अलमारी के ताले टूटे हैं जबकि एक कमरे की दीवार में सेंध कटी है। यह नजारा देख सभी सन्न रह गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। पीड़ित नवमी लाल के मुताबिक चोर 50 किलो मेंथा आयल उनकी बहू की हजारों कीमत के जेवरात आदि सामान उठा ले गए। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मीरापुर गांव में करीब एक लाख की चोरी होने की जानकारी हुई है।