फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर

Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर
जैदपुर व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन

जैदपुर/बेलहरा (बाराबंकी)। जैदपुर थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर खड़े युवक को पीछे से आई एक कार ने रौंद दिया। गंभीर रूप घायल युवक को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मोहारीपुर के पास टाटा मैजिक व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करवलताल निवासी मुकेश (25) पुत्र मंशाराम फैजाबाद हाइवे पर पूराकेट गांव के पास दुकान खोलकर सड़क पर धूप में खड़ा था।
विज्ञापन


तभी फैजाबाद से लखनऊ की जा रही एक कार ठोकर मार निकल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुकेश को परिवारीजनों ने आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बेलहरा-फतेहपुर मार्ग पर मोहारी गांव के पास शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते टैक्टर ट्रॉली व मैजिक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मैजिक चालक रामनिवास निवासी सुलतानपुर व मैजिक सवार विजय कुमार निवासी ग्राम गंगौली गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी फतेहपुर भेजा गया। जहां से चिकित्सकों ने रामनिवास की गंभीर हालत देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली व मैजिक क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया।

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एएनएम जख्मी
रामसनेहीघाट। मौरंग लदी ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक पर सवार एक स्वास्थ्य कर्मी (एएनएम) का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। हादसा शुक्रवार शाम भिटरिया चौराहे पर हुआ।

मेडुवा एएनएम सेंटर पर तैनात भिटरिया निवासी स्वास्थ्य कर्मी स्मिता श्रीवास्तव बाइक से कोडरी मजरे मेडुवा निवासी रामानंद के साथ सीएचसी बनीकोडर जा रही थी। इसी दौरान भिटरिया चौराहे पर तेज रफ्तार मौरंग लदी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर लगने से एएनएम स्मिता ट्रक के दोनों चक्कों के बीच में जा गिरी तो बाइक सवार रामानंद कुछ दूर तक घिसटता चला गया। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी बृजेश चंद तिवारी ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।


जहां से गंभीर रूप से घायल रामानंद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि एएनएम का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक रामानंद हादसे के समय हेलमेट नही लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed