{"_id":"5b438e904f1c1b95288b58db","slug":"101531154064-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुस्फिोट के बाद फरार घर मालिक की तलाश में दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वुस्फिोट के बाद फरार घर मालिक की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्फोट मामले में दबिश दे रही पुलिस
क्रासर
- मसौली थाना क्षेत्र के लोहारनपुरवा मजरे पूरे किन्हौली गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सआदतगंज(बाराबंकी)। मसौली थाना क्षेत्र के लोहारनपुरवा मजरे पूरे किंहौली गांव में दो घरों में हुए विस्फोट के बाद दोनों घरों के लोग फरार हैं। पुलिस इन लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। बताते चलें कि रविवार की मध्य रात लोहारनपुरवा मजरे पूरे किन्हौली गांव निवासी सन्तोष वर्मा व चन्द्रशेखर उर्फ संजू वर्मा के घर देसी बम का विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना तेज था कि दोनों घरों की छतें और दीवारें ढह गयी थी। रविवार की सुबह थाना मसौली में संजू की पत्नी कान्ति देवी ने सुरेन्द्र द्वारा दोनों घरों में देसी बम रखने की जानकारी दी थी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस सहित सीओ रामनगर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी। थानाध्यक्ष विवेक सिंह का कहना है कि घटना के बाद से सन्तोष, संजू व सुरेन्द्र तीनों फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। जल्द ही खुलासा किया जायेगा।