{"_id":"5a0351a34f1c1bee688ba08e","slug":"101510166947-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरणासन्न हालत में पत्नी को अस्पताल में छोड़कर भाग निकला पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरणासन्न हालत में पत्नी को अस्पताल में छोड़कर भाग निकला पति
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरणासन्न हालत में पत्नी को अस्पताल में छोड़कर भाग निकला
बाराबंकी। संदिग्ध हालात में लगी आग की चपेट में आकर झुलसी महिला को पति ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत बिगड़ने पर वह भाग निकला। गंभीर हालत में महिला अंतिम सांसे गिन रही है। वहीं पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र कोठी के रहीमपुर गांव निवासिनी सुधा वर्मा (30) पत्नी अजय वर्मा 1 नवंबर को घर में संदिग्ध हालात में लगी आग की चपेट में आकर झुलस गई थी। इसके बाद पति ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया था जहां हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल ले गया था।
इस बीच मंगलवार को महिला का पति उसे अस्पताल में मरणनासन्न हालत में छोड़कर भाग निकला। आग से झुलसी महिला अंतिम सांसे गिन रही है। सुधा के पिता सुंदरलाल ने बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया जिसकी तहरीर पर आरोपी पति व ससुर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एएसपी शशिकांत तिवारी ने बताया कि पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है उसी आधार पर मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।