{"_id":"6186d5a79a3ae46c12628ca8","slug":"crime-barabanki-news-lko6032707181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में करतब दिखा रात में घर लूटते थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में करतब दिखा रात में घर लूटते थे बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गांवों में तमाशा करतब दिखाने के बहाने घरों की रेकी कर रात में लूटपाट करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। इस गिरोह के पांच शातिर बदमाशों के ही देवा के मुजीबपुर गांव में वृद्धा की हत्या व डकैती की घटना में शामिल होने का दावा कर पुलिस ने वारदात का खुलासा किया। हालांकि वारदात में 10 लाख की सम्पत्ति लूटी गई थी लेकिन पुलिस ने कुछ आभूषण व 20 हजार की नकदी ही बरामद किया है।
एसपी अनुराग वत्स ने शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि पकड़े गए बदमाशों में बदायूं जिले का आसिफ उर्फ विक्की और सलमान उर्फ राजू, सिंधबाज उर्फ केसरीनाथ, नुमाइश फकीर, सोधिन उर्फ चिंटू बढ़पुरा इटावा का रहने वाला है। एक अन्य बदमाश साजिम पकड़ में नहीं आ सका है। वांछित साजिम पर जालंधर पंजाब में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों के इस गिरोह का कोई निश्चित ठिकाना नहीं होता है। ये लोग गांवों में बच्चों को तमाशा दिखाने के बहाने दिन में मकानों की रेकी कर लेते फिर बाद में उन मकानों को निशाना बनाते। मकान से कुछ दूर पहले ही झाड़ी जंगल में कपड़े, जूते आदि उतारकर कच्छा व बनियान में हो जाते हैं। वहीं से डंडा काटकर अपने साथ लेते हैं। डंडे से सिर व गर्दन पर जानलेवा वार करते थे। प्रयागराज, सुल्तानपुर, बाराबंकी आदि जिलों में घटनाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि इसी कड़ी में ये गिरोह यहां मजार शरीफ होने के कारण देवा अक्सर आता जाता रहता था। सितम्बर के पहले हफ्ते में गिरोह देवा में ही था। यहां 10 तारीख को ग्राम मुजीबपुर में शिवप्रसाद के घर पर धावा बोला और उसकी मां चंद्रावती की हत्या कर पत्नी अंजू व भाई छोटेलाल को घायल कर 10 लाख की सम्पत्ति लूट ले गए थे।
पुलिस ने इनके पास से लूटे गए आभूषणों में से अंगूठी, नथुनी, बुंदा, पायल समेत 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। एसपी ने बताया कि बदमाश मूलरूप से पंजाब के हैं लेकिन अलग-अलग जगहों पर रहते थे। ये गिरोह फर्जी आधार कार्ड बनाकर सिम खरीदकर आपस में कनेक्ट रहते थे। इस फर्जीवाड़े की अलग से जांच की जाएगी। एसपी ने स्वाट टीम प्रभारी अनिल पाण्डेय, एसआई करुणेश पाण्डेय, विजय बहादुर पाण्डेय व देवा एसओ अजय कुमार सिंह व दरोगा अच्छेलाल सरोज की टीम को शाबासी दी।
पुलिस के हत्थे चढ़ा इंजन चोरी का गिरोह
मसौली। रात के अंधेरे में खेत व सुनसान स्थानों पर खड़े पम्पिंग सेट इंजनों की चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को सहादतगंज चौकी पुलिस ने चोरी के इंजन के साथ गिरफ्तार किया। मसौली थाना क्षेत्र में सक्रिय इंजन चोर किसानों के खेत व सुनसान स्थान पर लगे इंजन चोरी करते थे। इसको लेकर किसान काफी परेशान थे।
प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सहादतगंज चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर की टीम ने शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के ही मल्लपुर अरसंडा के निकट खेत से इंजन खींचकर ला रहे लोगों को देखकर पूछताछ की तो वह भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्त में आए रामनगर थाना क्षेत्र के छालखुर्द निवासी बृजेश यादव, मसौली के निजामपुर निवासी छोटेलाल व प्रदीप यादव से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने इंजन चोरी कर ले जाने की बात बताई।