फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

घुंघटेर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव उसी के कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के लोनार गांव निवासी फतेह बहादुर अपनी पत्नी प्रिया (30) और पुत्र चंदू (8) के साथ गांव के पुराने मकान में रहता है। जबकि उसके पिता चौराहे पर अपना नया मकान बनाकर रह रहे हैं। बीते छह माह से फतेह बहादुर मजदूरी करने के लिए दिल्ली गया हुआ है। जबकि उसकी पत्नी व पुत्र दोनों ही मकान में रहते थे।
मंगलवार रात उसका पुत्र दादा के मकान पर गया था। घर पर प्रिया अकेली थी। देर रात बालक अपने दादा के साथ घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिस पर बालक ने आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बेटा जब दूसरी छत से अंदर पहुंचा तो देखा कमरे में कुंडे से शव लटक रहा था।
विज्ञापन

उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उनमें हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed